OSHO Whirling Meditation

"सूफी दरवेश नृत्य प्राचीनतम और सबसे शक्तिशाली विधियों में से है। यह विधि इतनी गहन है कि एक अकेला अनुभव भी तुम्हें बिलकुल भिन्न कर दे सकता है। दोनों आंखे खुली रखकर एक स्थान पर गोल घूमो, जैसे छोटे बच्चे गोल घूमते हैं, जैसे कि तुम्हारे अंतर्प्राण एक केंद्र बन गये हों और तुम्हारा पूरा शरीर एक पहिया बनकर घूम रहा है, कुम्हार का चाक बनकर घूम रहा है। तुम केंद्र में हो, परंतु सारा शरीर घूम रहा है।"
 
OSHO Whirling Meditation

प्रथम चरण: 45 मिनट
 
आंखे बंद रखें और अपने शरीर के केंद्र को महसूस करें। अपने बाजुओं को कंधों की ऊंचाई तक उठायें। दाहिने हाथ की हथेली ऊपर की ओर हो और बायें हाथ की नीचे की ओर। अपने केंद्र के आस पास गोल घूमें। शरीर को ढीला छोड़ दें। 15 मिनट तक मद्धिम गति से गोल घूमते रहें। फिर अगले 30 मिनट में गति को धीरे-धीरे तब तक तेज करते रहें जब तक कि गति आपको वशीभूत न कर ले, और आप ऊर्जा की एक भंवर न बन जायें- परिधि पर गति का एक तूफान और केंद्र पर शांत व स्थिर साक्षी।
 
दूसरा चरण: 15 मिनट
 
अपने शरीर को धरती पर गिर जाने दें ( यदि यह पहले ही नहीं गिर गया हो)। गिरते ही पेट के बल लेट जाएं ताकि आपकी खुली हुई नाभि का स्पर्श पृथ्वी से हो सके। अपने शरीर को पृथ्वी में पिघलने और डूबने दें। आंखे बंद कर लें और निष्क्रिय तथा शांत होकर इस स्थिति में कम से कम पंद्रह मिनट पड़े रहें।

Osho Whirling Meditation 


Post a Comment

0 Comments